Samastipur

18 मई के आसपास हो सकती है हल्की वर्षा, मेघ गर्जन एवं तेज हवा चलने की भी संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान अगले 24 घंटो तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद 18 मई के आसपास मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिसके कारण अनेक स्थानों पर बूंदा-बांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के दौरान मेघ गर्जन एवं तेज हवा भी चल सकती है।

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 21 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 18 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

3 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

19 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

24 घंटे ago