Samastipur

‘वर्दी पर दाग’: महिला से अश्लील बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में समस्तीपुर SP ने दरोगा को किया सस्पेंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है। केस की जांच कर रहे एएसआई अतुल कुमार द्वारा एक पीड़िता महिला से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी अशोक मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला खानपुर थाना के कांड संख्या 85/25 से जुड़ा है, जिसमें रंगीला देवी नामक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) अतुल कुमार फोन पर उससे गंदी बातें करने लगे, जिससे परेशान होकर उन्होंने समस्तीपुर के एसपी से इसकी शिकायत की।

रंगीला देवी ने बताया कि उनकी शादी प्रेम विवाह थी। कुछ समय ससुराल में रहने के बाद ससुराल पक्ष ने उन्हें घर से निकाल दिया और दहेज की मांग करने लगा। पति को भी घर से भगा दिया गया। इसी अत्याचार के खिलाफ उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया था। पीड़िता की शिकायत और वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए एएसआई अतुल कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि वर्दी का मान रखने वाले ऐसे मामलों में किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

9 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago