Samastipur

समस्तीपुर के तीन चूड़ी फैक्ट्रियों में काम कर रहे 7 बाल-श्रमिकों को धावा दल ने कराया मुक्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर की सूचना पर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत गोही गांव के तीन चूड़ी फैक्ट्रियों में काम कर रहे सात नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम अधीक्षक संजय कुमार द्वारा गठित धावा दल का नेतृत्व वारिसनगर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दुर्गेश कुमार झा ने किया, जिसमें उजियारपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विशाल कुमार,

विभूतिपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार, रोसड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वेदवती, सरायरंजन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रभासिस कुमार, कल्याणपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार और समस्तीपुर सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबोध कुमार मिश्रा शामिल थे।

इस अभियान में प्रयास संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता सोनेलाल ठाकुर, प्रभात कुमार, कमलेश कुमार और वारिसनगर थाना के सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे। तीनों नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की गई है। तत्काल बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार प्रयास बालगृह में देखभाल एवं संरक्षण हेतु आवासित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 मिनट ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

21 मिनट ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

7 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

12 घंटे ago