Samastipur

मिथिला रेंज की DIG ने समस्तीपुर के सभी SDPO को दरभंगा किया तलब, दिये कतिपय निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शुक्रवार को दरभंगा तलब किया। डीआईजी ने हर एसडीपीओ से अलग-अलग कार्यों की समीक्षा की एवं कतिपय निर्देश दिये। डीआईजी ने सभी पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। घंटों तक चली बैठक डीआईजी ने सभी एसडीपीओ से संगीन मामले और हाई प्रोफाइल मामलों के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जरुरी है। इस दौरान उन्होंने केस दर्ज होने के साथ ई-साक्ष्य जुटाने की हिदायत दी है। इसके लिए डीएसपी की पूरी जिम्मेवारी होगी कि घटनास्थल से ई-साक्ष्य एकत्रित किए जाएं। वादी और गवाहों के बयान भी घटनास्थल पर ही रिकॉर्ड किए जाएं। घटनास्थल का वीडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के तौर पर एकत्रित किया जाए। सारे साक्ष्य को ई-पोर्टल पर सुरक्षित करना है, ताकि समय पर न्यायालय भी उसे देख सके।

इसके अलावा कई पुराने कांडों की समीक्षा की। अब किसी भी केस को सत्य सूत्रहीन घोषित करने से पहले आईओ और पर्यवेक्षी अधिकारियों को इसका सटीक कारण देना होगा। ऐसे कई बिंदुओं पर डीआईजी ने सभी एसडीपीओ को निर्देश दिए। मौके पर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा, रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 मिनट ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

9 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

9 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago