समस्तीपुर/कल्याणपुर : खरसंड पूर्वी पंचायत के वार्ड 9 कोयलाकुंड गांव के दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसा दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के पंचफूटा कटिंग मोइन में हुआ। दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। नाव पर मस्ती करते समय नाव पलट गई। नाव पर कुल सात लड़के सवार थे। पांच किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। दो किशोर डूब गए। मृतकों में एक 14 वर्षीय आदित्य कुमार था। वह कोयलाकुंड गांव के विभाकर प्रसाद सिंह का बेटा था।
दूसरा 13 वर्षीय आनंद राज था। वह दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तमौल गांव का रहने वाला था। वह दो दिन पहले अपने ननिहाल कोयलाकुंड गांव आया था। दोनों को तैरना नहीं आता था। नाव पलटने के बाद दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद गांव वालों ने खोजबीन शुरू की। हायाघाट थाना को सूचना दी गई।
पुलिस और गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले गए। परिजन दोनों को हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदित्य का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा। आनंद राज के परिजन शव को घर ले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आनंद के पिता के आने तक ननिहाल वालों ने इंतजार किया। हायाघाट थाना अध्यक्ष रुदल कुमार ने कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा से संपर्क कर पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…