समस्तीपुर के अकबरपुर मथुरापुर गांव से एक प्रेमी जोड़ा वैशाली पहुंचकर शादी के बंधन में बंध गया। दोनों की पहचान मोचन सहनी के बेटे विकास सहनी (24) और सोनम सुबोध दास की बेटी सोनम कुमारी (21) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले दो साल से चल रहा था।
जानकारी के अनुसार दोनों की पहली मुलाकात गांव की एक दुकान पर हुई थी। जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद उनकी मुलाकातें बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। परिवार वालों के विरोध के कारण दोनों को भागना पड़ा।
दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई
वैशाली में अपने संबंधी के घर पहुंचने के बाद, महुआ अनुमंडल कार्यालय गेट स्थित शिव मंदिर में उनकी शादी संपन्न हुई। विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। विकास मोचन सहनी का पुत्र है, जबकि सोनम सुबोध दास की बेटी हैं। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…