Samastipur

डबल म’र्डर मामले में समस्तीपुर पुलिस की उपलब्धि ‘शुन्य’, गिरफ्तार सुधीर मधान को पटना हाई कोर्ट से मिल गयी बेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में दिसंबर महीने में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में अब तक पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। घटना के पांच महीने बाद भी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है की इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया था। घटना के तीन महीने बाद मार्च महीने में मृतक के साथ ई-रिक्शे पर मौजूद सुधीर मधान को कल्याणपुर पुलिस ने गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस ने उस समय भी यह स्पष्ट नहीं किया था की इस हत्याकांड में सुधीर मधान की क्या भूमिका है और इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया था।

पुलिस द्वारा कोर्ट में समर्पित आरोप पत्र में भी कुछ स्पस्ट इस बात का उल्लेख नहीं था, इस कारण पटना उच्च न्यायालय ने सुधीर मधान को भी 19 मई को जमानत मिल गयी। सवाल है की आखिर पुलिस दोहरे हत्याकांड मामले में इतनी स्थिरता क्यों बरत रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों को भी चिन्हित किया गया था, लेकिन अब तक ना ही उन बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकी है और ना ही हत्याकांड को क्यों और किसलिये अंजाम दिया गया था यह स्पस्ट हो सकी है। लोग पुलिसिया अनुसंधान पर सवाल उठा रहे हैं। पूछे जाने पर मृतक विजय गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार ने बताया अब तक पुलिस की उपलब्धि ‘शून्य’ है। एसपी, डीआईजी, डीजीपी तक दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर दौड़ लगाते रहे, लेकिन अब तक इस मामले का खुलासा समस्तीपुर पुलिस नहीं कर सकी है।

ज्ञात हो कि 21 दिसंबर की दोपहर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बजार निवासी विजय गुप्ता अपने साथी सुधीर मदान के साथ गणेशी साहनी के ई रिक्शा पर बैठकर मुक्तापुर में जमीन देखने गए थे और जमीन देखकर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं ई-रिक्शा चालक को गोली मार दिया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र आयुष कुमार ने कल्याणपुर थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से अब तक घटना को अंजाम देने वाले तीनों शुटर फरार चल रहे है। तीनों शूटर सीसीटीवी में कैद भी हुए थे लेकिन अब तक तीनों की पहचान तक नहीं हो सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago