Samastipur

जितवारपुर हकीमाबाद में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, जिसपर बदमाशों ने चलायी गोली वह भी लूटकांड का है आरोपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर हकीमाबाद में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार करीब आधे दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घर के पास ही खड़े युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। हो-हल्ला होने पर सभी बदमाशों फरार हो गये। जिसपर बदमाशों ने गोली चलायी, उसकी पहचान जितवारपुर हकीमाबाद के ही सुबोध राय के पुत्र राहुल कुमार उर्फ विक्की के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार विक्की कुछ दिनों पहले ही जेल से निकलकर बाहर आया है। वह एक लूटकांड का आरोपी है, जिस मामले में वह जेल में बंद था। इधर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बबन गया। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की दी गयी। सूचना मिलते ही अविलंब मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सदल-बल खुद ही घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। गोलीबारी की घटना किस कारण हुई यह अब तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विक्की से पूछताछ करने में जुटी है।

घटनास्थल पर मौजूद विक्की के पिता सुबोध राय ने आधा दर्जन नामजद युवकों को आरोपित किया है। इधर घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर वह खुद घटनास्थल पर गये थे। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गयी है। गोलीबारी की घटना में कोई भी घायल नहीं है। लोगों ने बताया की राहुल कुमार उर्फ विक्की के उपर फायरिंग हुई है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामनें आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago