Samastipur

समस्तीपुर धरमपुर में 40 हजार नगद और करीब 70 हजार मूल्य के स्टेशनरी की चोरी, CCTV में चोरी का घटनाक्रम कैद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड धरमपुर गुमटी नंबर 54 के पास अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर व्यवसायी के घर से 40 हजार रुपये नगद और बिक्री के लिये रखे गये स्टेशनरी के महंगे-महंगे सामान की चोरी कर ली। चोरी की गयी सामान की भी कीमत करीब 70 हजार रुपये बतायी गयी है। चोरी की सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसमें दो नकाबपोश चोर आराम से चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना गुरूवार की रात करीब 2 बजे के आसपास की है। इसको लेकर पीड़ित व्यवसायी विश्व मोहन ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को दिन भर के बिक्री के नगद 40 हजार रूपये काउंटर में रखे थे, चोरों ने उसकी चोरी कर ली। वहीं महंगे-महंगे कलम समेत स्टेशनरी का अन्य सामान भी गायब था, जिसका मुल्य करीब 70 हजार रुपये है।

शुक्रवार की सुबह उठने पर खिड़की का ग्रील और काउंटर टूटा हुआ था। जिसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी गयी। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिये गयी थी। पीड़ित ने आवेदन दिया है, प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago