समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हसनपुर थाने की पुलिस ने शासन गांव में लोडेड देशी कट्टा के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर थाने की पुलिस ने शासन गांव में छापेमारी कर सोनू झा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। सोनू पर 22 मई की शाम मुर्राहा गांव के सूरज चौधरी को गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद सूरज का फर्दब्यान बेगूसराय में दर्ज करायी गई थी। इसके बाद हसनपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सोनू झा शासन रेलवे गुमटी स्थित पोखरा के समीप छुपा हुआ था। जिसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कमर से लौडेड एक देसी कट्टा व उसमें लोड एक गोली मिला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि गोली लगने से जख्मी मुर्राहा गांव के सूरज का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150