समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। बिहार सरकार एवं बिहार तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से महाविद्यालय में फ्रेंच भाषा की कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। इसका उद्घाटन मुख्य सचिव अमृतलाल मिना द्वारा किया गया। साथ में विभाग की सचिव डॉ.प्रतिमा एवं निदेशक अहमद महमूद उपशित थे। इससे छात्रों को फ्रेंच एवं जर्मन भाषी देशों में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
राज्य के जिन 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया गया है, उनमें समस्तीपुर स्थित यह महाविद्यालय भी शामिल है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का ज्ञान छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं विदेशी संस्थानों में प्रतिस्पर्धा हेतु सक्षम बनाएगा।
छह माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को निशुल्क संगणक एवं शिक्षक द्वारा फ्रेंच भाषा का आधारभूत से लेकर उन्नत स्तर तक का ज्ञान दिया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत ने बताया कि यह प्रयास छात्रों के सर्वांगीण विकास और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की ओर एक सशक्त कदम है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…