समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर न्यू कॉलोनी मोहल्ले के पास सोमवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर में हुआ जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द के रहने वाले रामचंद्र साह के पुत्र श्याम कुमार साह (35) के रूप में की गई है।
इधर सूचना मिलते ही आरपीएफ व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया की मृतक की पहचान हो गयी है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है, अभी तक परिजनों के तरफ से किसी प्रकार की शिकायत या आवेदन नहीं दिया गया है। मृतक पान का दुकान चलाता था।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…