Samastipur

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान मुक्तापुर मोइन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन इस परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में सक्रिय है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैले इस जलाशय का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत यहाँ इको-पार्क एवं आकर्षक लेकफ्रंट का निर्माण प्रस्तावित है। इसे मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को एक साथ बढ़ावा मिल सके। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जेटी एवं नौका विहार की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सके। इसके अलावा जलाशय के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, पाथवे, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।

सीमांकन व प्रारंभिक कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी :

डीएम ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तापुर मोइन के सीमांकन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके और परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो। जिला प्रशासन का दावा है कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद मुक्तापुर मोइन न केवल जिले की पहचान बनेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा।

आमस-दरभंगा एनएच-119डी पैकेज-4 का भी लिया जायजा :

पर्यटन स्थल के निरीक्षण के बाद डीएम ने आमस-दरभंगा (एनएच-119डी) पैकेज-4 के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाए। यह बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए दूरी को काफी कम करेगा। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago