Bihar

माॅक ड्रिल: P&M मॉल में घुसे आतंकी, बम फेंके; लोगों को बंधक बनाया, 5 मिनट में ATS ने संभाला मोर्चा, दोनों तरफ से फायरिंग

पटना के P&M मॉल में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक के बाद एक 2 धमाके हुए। थोड़ी ही देर में समझ आया कि ये धमाके आतंकी कर रहे हैं।

चंद मिनट में AK- 47 और AK- 56 से लैस 4 आतंकी मेन गेट से मॉल के अंदर घुस गए। उनके हाथ में हैंडग्रेनेड था। अंदर दाखिल होते ही आतंकियों ने 2 हैंडग्रेनेड पटके।

आतंकवादियों ने 5 लोगों को तीसरे फ्लोर पर बंधक बना लिया। इसके बाद एंट्री हुई ATS के जवानों की। मॉल के पीछे वाले गेट से हथियारों से लैस टीम जब अंदर घुसी तो समझ आया कि ये मॉक ड्रिल है।

30 मिनट में मॉल खाली हो गया

इसके बाद आतंकियों ने मॉल के अंदर कस्टमर को गन पॉइंट पर ले लिया। खरीदारी करने आए लोग दहशत में आ गए। सुरक्षाकर्मी भी छिप गए। रेस्टोरेंट में भी कुछ लोग बैठे थे, वो खाना छोड़कर भागे।अनाउंसमेंट होने लगी, लेकिन इसके बाद लोगों को मॉल खाली करने में 30 मिनट लग गए।

मेन गेट से ATS ने ली पोजिशन

कस्टमर्स को बंधक बनाने के बाद मॉल के मेन गेट से ATS के जवानों ने पोजिशन ली। 7 से 8 जवान हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ मॉल में दाखिल हुए। मॉल के CCTV ऑपरेटर से आतंकियों की पोजिशन को समझा।

इसके बाद अंदर ऑपरेशन शुरू हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई। करीब 4 घंटे में ATS ने चारों आतंकियों को पकड़ लिया। साथ ही बंधक बनाए सभी लोगों को भी छुड़ा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago