Samastipur

दलसिंहसराय में डायल 112 पर तैनात दरोगा ने पैसे मांगने के Viral Audio को फर्जी बता ग्रामीणों से जबरदस्ती खुद के समर्थन में कराया हस्ताक्षर! अपने आप को निर्दोष और आडियो को बताया फर्जी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाने में डायल 112 पर तैनात पुअनि रामयश राय को पैसे मांगने के वायरल आडियो मामले में पिछले दिनों एसपी ने कारवाई करते हुए निलंबित कर दिया था। निलंबित होने के बाद पुअनि रामयश राय ढेपुरा गांव के ग्रामीणों के पास जाकर अपने समर्थन में एसपी के नाम लिखे अपने एक आवेदन पर लोगों से हस्ताक्षर करवा रहा है।

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हस्ताक्षर करने से मना करने पर रामयश राय और साथ में मौजूद एक नेता धमका रहे है। इससे पहले जिस शख्स से उन्होंने पैसे मांगे थे और जिसका आडियो रिकार्डिंग वायरल हुआ था उसको भी उठाकर उससे उन्होंने जबरदस्ती खुद के समर्थन में वीडियो बनवाया और पैसे मांगने की बात को गलत कहवाया।

इसके ठीक बाद उक्त पीड़ित युवक ने एक अन्य वीडियो जारी कर दरोगा रामयश राय पर जबरदस्ती आरबी काॅलेज के पास ले जाकर खुद के समर्थन में वीडियो बनवाने की बात कही, और नहीं बोलने पर जबरदस्ती कारवाई की धमकी दी। अब यह पीड़ित का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सभी वायरल वीडियो और आडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। इधर पुअनि रामयश राय ने खुद के बचाव और निलंबन मुक्त करने के लिए लोगों से हस्ताक्षर कराये आवेदन को एसपी कार्यालय में समर्पित किया है और खुद को निर्दोष बता रहा है। उन्होंने कहा है की साजिश के तहत आडियो से छेड़छाड़ कर उसको वायरल कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago