Samastipur

मलेशिया भेजने के नाम पर ठगी मामले में समस्तीपुर साइबर पुलिस ने पीड़ित को लौटाये 1.82 लाख रुपये, फ्रॉड द्वारा 3 लाख 62 हजार की हुई थी ठगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महम्दीपुर गांव निवासी मो. इरफान के पुत्र मो. नुरउद्दीन को साइबर ठगी का शिकार होने के बाद समस्तीपुर साइबर पुलिस ने राहत पहुंचाई है। पीड़ित द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी गई थी कि उन्हें मलेशिया भेजने के नाम पर 3 लाख 62 हजार की ठगी का शिकार बनाया गया है।

इस मामले में साइबर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तत्पश्चात, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (द्वितीय), समस्तीपुर के आदेश पर मंगलवार को पीड़ित मो. नुरउद्दीन के बैंक खाते में 1 लाख 82 हजार 96 रूपये की राशि वापस दिलाई गई। साइबर डीएसपी दुर्गेश दिपक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

6 सेकंड ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago