समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- इस वक्त की बड़ी खबर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंजनौल पंचायत के खोसहा गांव से आ रही है जहां मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक वृद्ध की पहचान खोसहा गांव के वार्ड संख्या-4 निवासी शिवजी राय (68) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सीमावर्ती रामपुर जलालपुर निवासी वासो राय उर्फ विसो राय के बेटे और मृतक शिवजी के बेटे के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हुई थी।
उसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद उत्पन हो गया। लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मृतक शिवजी राय के सात जमकर मारपीट की गई। जिससे शिवजी राय की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद वासो राय (बीसो राय) का पूरा परिवार फरार हो गया।
इधर पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। साथ ही आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय- मंसूरचक सड़क को शव के साथ जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार व थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। इधर विवाद का स्पस्ट कारण सामनें नहीं आया था।
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…