माॅ’ब लिं’चिंग के शिकार दोनों बदमाशों की हुई पहचान, एक मुजफ्फरपुर का तो दूसरा विद्यापतिनगर का, व्यवसायियों ने किया बाजार बंद
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज में माॅब लिंचिंग के शिकार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। पहले मृतक बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मंजय पासवान के पुत्र प्रेम पासवान (20) के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक बदमाश की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मड़वा गोपालपुर गांव निवासी विजय महतो के पुत्र प्रिंस महतो (21) के रूप में की गई हैं।
सदर अस्पताल में पहुंचे दोनों के परिजनों के द्वारा प्रेम और प्रिंस की पहचान की गई। सदर अस्पताल पर मौजूद प्रेम के मामा शिवनाथ पासवान ने भांजे की पहचान करते हुए बताया कि प्रेम शादी-विवाह में वीडियो रिकार्डिंग का काम करता है। वह यहां कैसे आया जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया की प्रेम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उनके घर नाजिरपुर आया था। रात भर रूका फिर सुबह सभी परीक्षा देने के लिये निकलने की बात कह चले गये।
दलसिंहसराय में बढ़ते अपराधियों के मनोबल और किराना व्यवसायी के दुकान पर चढ़कर गो'ली चलाने की घटना के विरोध में आज दलसिंहसराय बाजार बंद…#samastipur #dalsinghsarai pic.twitter.com/ykkK8sMqou
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 19, 2025
रविवार को ही घटना हुई, इसकी जानकारी भी उन्हें हुई लेकिन इसमें उनका भांजा और उसका दोस्त था उन्हें यह मालूम नहीं था। इसके बाद सोमवार की सुबह दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा जानकारी देने पर वह लोग यहां पहुंच उसकी पहचान किये। इधर पुलिस दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। लोगों में चर्चा के अनुसार भागने वाले दोनों बदमाशों में से भी एक बदमाश को गोली लगी हुई है। इधर घटना के बाद दलसिंहसराय में सोमवार को व्यवसायी वर्गो ने बाजार बंद कर दिया है।