Samastipur

सेना के बलिदान, साहस और समर्पण को सम्मान, समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जय हिंद यात्रा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में देश की वीर सेना के सम्मान में जय हिंद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के बलिदान, साहस और समर्पण को सम्मान देना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। यात्रा ज़िला कांग्रेस कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ज़िला कार्यालय पहुंचा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज उपस्थित थे। यात्रा में ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, सूरज राम, रघुनंदन पासवान, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, राम विलास राय, अशोक पासवान, महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मलिक, विश्वनाथ महतो, सुरेश महतो आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

16 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

18 घंटे ago