Samastipur

शादी के लिये पैसे निकालने पहुंचे थे ग्राहक, मोबाइल और ग्राहक के बैग में मौजूद 7 हजार कैश भी ले उड़े करोड़ों लूटने वाले बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ रुपये के सोना व 15 लाख नगद लूट की बड़ी वारदात के बाद हड़कंप मचा हुआ है। करीब आधे घंटे तक सभी बदमाश बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे। इस दौरान एक बदमाश ने बैंक के अंदर ही फायरिंग भी कर दिया। यह तो गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े 12 बजे बैंक लूटकांड के बाद पुलिस सुरक्षा पर लोगों ने उठाए सवाल, DIG भी पहुंची बैंक

इस दौरान सभी बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बदमाशों ने कमरे व बाथरूम में बंधक बना लिया और सभी का मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ लेते चले गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी बदमाश वहां से अलग-अलग दिशा में निकल गये। कुछ बदमाश ताजपुर रोड होते तो कुछ तिरहुत अकादमी होते गंगापुर से नेशनल हाईवे होते वैशाली जिले की तरफ निकल गये। बताया गया है कि इस लूटकांड की घटना में लोकल लाइनर की भूमिका संलिप्त है। करीब दो हफ्ते तक इस बैंक की रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

शादी के लिये पैसे निकालने पहुंचे थे ग्राहक :

बैंक में मौजूद ग्राहक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर समर्था के सुनील कुमार, उनकी पत्नी विभा कुमारी और साले मुसरीघरारी निवासी अजय कुमार ने बताया कि जिस समय बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उस समय बैंक में उन तीनों ग्राहक के अलावे पांच बैंक कर्मी ही मौजूद थे। ग्राहक बनकर घुसे बदमाशों ने हथियार तान सभी से फोन छीन लिया फिर बैंक कर्मी से मारपीट करने लगे। सभी के हाथों में हथियार था।

यह भी पढ़ें : बैंक से करोड़ों रुपये के सोना व नगद लूटकांड के तार वैशाली से जुड़े, DIU व STF की टीम वैशाली रवाना

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर बैंक लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामनें, बैग में कैश व ज्वेलरी ले जाते दिखे बदमाश, बैंक के अंदर गोली भी चलायी

पिस्टल की नोक पर लाॅकर का चेस्ट खोलवाकर 15 लाख नगद निकलवाए फिर गोल्ड लाॅकर को भी खुलवाया। विरोध करने पर बैंक कर्मियों से मारपीट भी किया गया। बदमाशों ने ग्राहकों के भी बैग में रखे सात हजार रूपया ले लिया। ग्राहक अजय ने बताया कि शादी समारोह को लेकर व बैंक से पैसे निकालने आए थे। इसी बीच लूट की घटना हो गयी। बदमाशों ने बैंक के अंदर गोली भी चलायी, जिसके खोखा को पुलिस ने बरामद किया है। सभी बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे और सभी गाली-गलौज करते हुए आधे घंटे के भीतर लूटपाट कर निकल गये।

बैंक मैनेजर ने क्या कुछ बताया देखें वीडियो :

एसपी ने क्या कुछ बताया देखें वीडियो :

यहां देखें सीसीटीवी फुटेज :

खाता खुलवाने के नाम पर बैंक में घुसे बदमाश :

बैंक मैनेजर शानू सक्सेना में बताया की खाता खुलवाने के नाम पर पहले कुछ ही अपराधी प्रवेश किए थे। वहां उन लोगों ने कर्मियों से यह भी पूछा था कि खाता खोलने के लिए किस-किस दस्तावेज की जरूरत होती है? इसके बाद अन्य अपराधी भी बैंक में एक-एककर आ गए। इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले सभी को अपने कब्जे में काबू किया और फिर घटना को अंजाम दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago