Samastipur

समस्तीपुर: बिना आवेदन निजी जमीन पर खेत-पोखर निर्माण योजना दिखाकर सरकारी खजाने से अवैध निकासी का मामला उजागर, किसान ने उठाई जांच की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड के शेखपुर पंचायत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान की निजी जमीन पर बिना उसकी अनुमति के खेत-पोखर निर्माण योजना के तहत सरकारी राशि की निकासी कर दी गई। पीड़ित किसान रवि रौशन कुमार ने इसको लेकर समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को शिकायती आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रवि रौशन कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी निजी जमीन—खाता संख्या 150, खेसरा संख्या 193, थाना संख्या 119/2—पर उन्होंने कभी भी किसी प्रकार के खेल पोषक निर्माण (फेंसिंग) के लिए आवेदन नहीं दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल एक बार पंचायत के मुखिया मधु देवी और पीआरएस मनोज कुमार से बातचीत के दौरान जमीन के कागजात दिखाए थे, लेकिन कोई लिखित सहमति या आवेदन नहीं किया था।

इसके बावजूद योजना संख्या 0518002011/IF/21071011 (वर्ष 2024-25) के तहत उनकी जमीन पर कार्य दिखाकर 1 लाख 96 हजार 531 रूपये 98 पैसे की राशि निकासी कर ली गई। रवि रौशन का आरोप है कि यह पूरी तरह से उनके नाम और जमीन के दुरुपयोग का मामला है, जो सरकारी राशि की अवैध निकासी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने मांग की है की योजना की तकनीकी और वित्तीय जांच कराई जाए। दोषी जनप्रतिनिधियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फर्जी निर्माण कार्य को निरस्त कर सत्यता सार्वजनिक की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago