समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति बने रीजनल नोडल अधिकारी, किसानों की समस्याओं पर करेंगे चर्चा

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर :- भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का रीजनल नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय को बनाया गया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश भर में 3 क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाए हैं, जिनमें से सभी पठारीय क्षेत्रों के लिए डॉ. पीएस पांडेय को अधिकृत किया गया है। उनके साथ कई राज्यों के नोडल अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भारत सरकार का यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। इसमें वैज्ञानिकों की टीम गांव में जाकर किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेगी। बिहार राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी बामेति के निदेशक होंगे। इसके लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भी वैज्ञानिक की 33 टीम बनाई गई है। हर टीम में विभिन्न विषयों के 4 से 5 वैज्ञानिक होंगे। हर टीम एक दिन में 3 गांव का दौरा करेगी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

अन्य राज्यों के राज्य नोडल अधिकारी से संपर्क :

कुलपति डॉ. पांडेय स्वयं बिहार के अतिरिक्त लगभग 8 अन्य राज्यों की कमान संभालेंगे और पर्यवेक्षण करेंगे कि वैज्ञानिकों की टीम किसानों की समस्याओं का समाधान करें और उनके फीडबैक से भी क्षेत्रीय नोडल अधिकारी के कार्यालय को अवगत कराया। कई राज्यों में चलने वाले इस मेगा अभियान को लेकर कुलपति ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और जानकारी के अनुसार विभिन्न वैज्ञानिकों को अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं। कुलपति डॉ. पांडेय अन्य राज्यों के राज्य नोडल अधिकारी के भी लगातार संपर्क में हैं, ताकि भारत सरकार के इस मेगा अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाया जा सके।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02