समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- घाट नवादा के आईबी रोड स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात लूटपाट और मारपीट की वारदात हुई। दुकानदार उमेश राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर रहा था। तभी नगरगामा गांव के शिवम चौधरी उर्फ पोलार्ड, राजा राम चौधरी, राकेश चौधरी, आदित्य चौधरी और शुभम चौधरी समेत 10 से 15 लोग दुकान पर पहुंचे।
इन लोगों ने 10 बोतल ठंडा पानी, रजनीगंधा और ग्लास खरीदे। कुल बिल 430 रुपए हुआ। जब उमेश ने पैसे मांगे तो शिवम ने 100 रुपए देकर चुप रहने को कहा। उमेश ने बाकी रुपए की बात की तो शिवम ने नशे में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उमेश पीछे गिर गया। उसके पैर पर वार हुआ जिससे पैर कट गया। उसे बचाने आए भतीजे को भी लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसी दौरान राकेश चौधरी ने गल्ले से करीब 4 हजार 220 रुपए निकाल लिए। शोर सुनकर उमेश का बड़ा भाई मुकेश कुमार दौड़ा तो आदित्य चौधरी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। मुकेश का सिर फट गया और वह मौके पर गिर पड़ा।
दुकान पर मौजूद ग्राहक विनय कुमार राम ने जब बचाने की कोशिश की तो शिवम ने जातिसूचक गालियां देते हुए उस पर भी हमला कर दिया। विनय का भी सिर फट गया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि एक पक्ष की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…