Samastipur

चेचक से जूझ रहे किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हुई मौत

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा वार्ड संख्या-40 में सोमवार को एक किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल शर्मा के पुत्र आशीष रंजन (15) के रूप में की गई है।

बताया गया कि आशीष को दो दिन पहले चेचक हुआ था, लेकिन उसका इलाज घरेलू तरीके से ही किया जा रहा था। उसकी मां ने बताया कि वह दो दिनों से बिस्तर पर था। सोमवार की सुबह उसने मोबाइल पर गेम खेला और नीम का पत्ता पानी के साथ खाया। इसके कुछ ही देर बाद अचानक चक्कर खाकर वह बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जस्सी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक महिला और कुछ परिजन एक किशोर को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे थे। किशोर की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक जांच में ही उसकी मौत हो चुकी थी।

डॉक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चेचक के स्पष्ट निशान थे। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चलेगा। बताया गया है कि आशीष के पिता अनिल शर्मा पेशे से बढ़ई का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी साधारण है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago