Samastipur

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास सड़ी-गली स्थिति में युवक का शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी से रविवार की शाम पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं अलग हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के पास की झाड़ी में फेंक दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से स्टेशन के पुराने भवन के पूरब झाड़ी से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद लोगों को लगा कि कोई जानवर मर गया होगा।

रविवार को दुर्गध अधिक बढ़ जाने के बाद जब लोगों ने दुर्गंध बढ़ जाने की सूचना विद्यापति स्टेशन मास्टर मुन्ना कुमार को दी। उसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने घटना की जानकारी RPF को दी जब घटना स्थल पर RPF और स्थानीय लोगों ने झाड़ी में तलाशी शुरू की तो इसी क्रम में लोगों ने एक युवक का गला हुआ शव देखा, जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक के द्वारा तत्काल इसकी सूचना GRP पटोरी को दी गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने हत्या कर शव को छुपाने के लिए झाड़ी में फेंक दिया है। इस संबंध में विद्यापति स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि लोगों ने शिकायत दी थी कि स्टेशन के समीप झाड़ी में अधिक दिनों से काफी दुर्गंध कर रहा है।

शिकायत के बाद आरपीएफ को घटनास्थल पर भेजा तो पाया कि एक शव मिला। RPF ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि इसकी कुछ दिन पूर्व हत्या कर यहां फेंक दिया गया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है GRP को सूचना दी गई है। स्थानीय थाने को भी इसकी सूचना दिया गया है फिलहाल शव की पहचान की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

16 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 दिन ago