समस्तीपुर/हसनपुर :- कसिया गांव में तेज रफ्तार से जा रही बोलरो की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान जितेंद्र यादव की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई। मुस्कान अपने घर के आगे सड़क पार रही थी। इसी क्रम में शासन की ओर से आ रही बोलेरो ने ठोकर मारी दी। जिस से घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। ठोकर मार कर भाग रहा बोलेरो को लोगों ने गढ़पुरा से खदेड कर पकड़ा।
चालक को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। मामले को शांत कराने में हसनपुर, बिथान की पुलिस पहुंची थी। घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बतायी जाती है। बताया जाता है स्थानीय बुद्धिजीवियों के पहले पर सामंजस्य स्थापित कराया गया।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…