Samastipur

सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद में पिछड़ रहा समस्तीपुर जिला, अब तक 22 निबंधित किसानों से कुल 25.700 मैट्रिक टन की खरीद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सरकारी स्तर पर जिले में गेहूं की खरीद की रफ्तार कुंद हो गई है। पहली अप्रैल से 9 अप्रैल तक जिलेभर में केवल 22 निबंधित किसानों से कुल 25.700 मैट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई है। जबकि गेहूं बेचने के लिए कुल 917 किसानों ने ऑनलाइन मोड में अपना निबंधन (आवेदन ) कराया है। इस लिहाज से देखा जाए तो करीब ढाई फीसदी किसानों ने ही गेहूं खरीदी है।

इस खरीद के प्रति किसानों का बहुत कम झुकाव की वजह धान की सरकारी दर का बाजार दर से कम होना बताया जा रहा है। गेहूं खरीद की इस रफ्तार से इस बार जिला का गेहूं खरीद का लक्ष्य फेल कर जाने की संभावना प्रबल है। पिछले साल भी बहुत कम गेहूं की खरीद हुई थी जिससे जिला का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ था। उस बार भी बाजार दर से सरकारी दर कम रहना ही था।

इस बारे में जब किसानों से बात की गई तो उनका कहना था कि कोई किसान कम दर में क्यों अपना घाटा सह कर गेहूं बेचेगा। सरकार ने जान बूझकर बाजार दर से सरकारी दर कम रखा है। ऐसे में तो सरकारी गेहूं की खरीद फेल ही होगी। उनके खेत व घर पर ब्यापारी खाली बोरा लेकर गेहूं लेने आ रहे हैं। पैसा भी हाथोंहाथ देते हैं। फिर हम सरकारी पेंच में क्यों फंसे। एक तो कम दर पर घर से अपना खर्चा कर क्रय केंद्र पर गेहूं ले जाएं और पैसा भी 48 घन्टे के बाद मिलेगा।

इस दौरान पैक्स व व्यापार मंडलों के अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि वे गेहूं लेने के लिए अपना क्रय केंद्र खोल कर रखे हैं। किसान बेचने आए तब तो। इक्के दुक्के किसान आ रहे हैं। सरकारी दर ही तो कम है बाजार दर से। कहां से किसान उनके यहां पहुंचेंगे। लगता नहीं है गेहूं खरीद इस बार अधिक हो पाएगी। पिछले साल भी यही हुआ था।

इस बारे में डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि हमने सर्वे कराया है, जिसमें पाया गया है गेहूं खरीद का बाजार दर 2500 से साढ़े 2500 सौ प्रति क्विंटल चल रहा है। जबकि सरकारी दर 2425 रुपए प्रति क्विंटल निधारित है। रेट के इस अंदर का असर सरकारी गेहूं खरीद पर पड़ रहा है। सामान्य बात है कि किसान को जहां अधिक दर मिलेगा, वहीं अपना गेहूं बेचेगा। वैसे, हमलोग इंतजार कर रहे हैं कि बाजार दर कम होने का। तब सरकारी खरीद की रफ्तार बढ़ने लगेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago