Samastipur

समस्तीपुर: सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची की मौ’त, सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, माता और पिता बाल-बाल बचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना, हसनपुर बाजार ग्रामीण बैंक के पास की है, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय राधा कुमारी की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के पिता कामाख्या शर्मा बाल-बाल बच गए, वहीं मां भवानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। भवानी देवी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ‌। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना को लेकर कामाख्या शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम वह पत्नी भवानी देवी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल शाशन जा रहे थे। इसी दौरान हसनपुर बाजार में सीमेंट लोडेड एक ट्रैक्टर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। पत्नी और बेटी सड़क की ओर जा गिरी। बच्ची के सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया जबकि पत्नी को भी चोटें आई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उनकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की भी स्थिति बनी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago