Samastipur

पत्नी के छोड़कर जाने पर पति ने फंदे से लटककर समाप्त की अपनी जीवन-लीला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड संख्या-4 में गुरुवार की शाम एक शख्स का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान स्व. नागेंद्र साह के पुत्र चंदन साह (40) के रूप में की गई है।

इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या की है। उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इस बीच पिछले हफ्ते वह पति से लड़ने के बाद उसे छोड़कर बच्चों के साथ अपने मायके चली गयी। तबसे चंदन साह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इस बीच गुरुवार की शाम उसने अपने घर में ही फंदे से लटककर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक चाय नाश्ते की दुकान चलाता था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago