विश्वविद्यालय में 85 सहायक वैज्ञानिक समेत कुल 89 वैज्ञानिकों की हुई नियुक्ति
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में 89 वैज्ञानिको की नियुक्ति की गई है। जिसमें 85 सहायक प्राध्यापक के पद पर हैं। चयनित वैज्ञानिक 22 राज्यो से जुड़े हैं। जल्द ही जरूरतमंद विभागों में वे कार्य करेंगे। वे शनिवार को विश्वविद्यालय के पंचतंत्र सभागार में एक समारोह के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि चयनित वैज्ञानिक बेहतर प्रदर्शन कर विवि के विकास गति तेज करने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत तक कृषि विज्ञान केन्द्रो की कमी को भी पूरा करने की दिशा में विवि कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नये वैज्ञानिको से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने सरकार से केवीके को आवंटित कार्य नहीं पूसा करने वालो की पूरी रिर्पोट दो दिनों में देने का निर्देश दिया है।

