Samastipur

पानी सप्लाई बंद होने पर ग्रामीणों ने पूसा के हरपुर चौक को किया जाम, मोटर बनाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 मोहल्ला के लोगों ने शनिवार को आक्रोशित होकर हरपुर चौक के पास समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 मोहल्ला में बंद नल जल से पानी सप्लाई को शुरू करने की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे गर्मी के इस मौसम में आ रहा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का बताना है कि हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 मोहल्ला में पेयजल के लिए नल जल लगा हुआ है लेकिन पिछले सप्ताह से नल जल खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण वार्ड संख्या-10 में पानी की सप्लाई बंद है। फल स्वरुप लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

लोगों को दूसरे वार्ड में पानी के लिए जाना पड़ता है। पानी बंद होने की शिकायत वार्ड के लोगों ने वार्ड सदस्य के अलावा पंचायत के मुखिया से की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे नाराज होकर लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए और बांस बल्ला लगाकर जाम आंदोलन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के कारण समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ जाने वाले लोगों को तो परेशानी हुई ही इसके अलावा समस्तीपुर की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की तरफ जाने वाले लोग भी परेशान हुए। क्योंकि लोगों ने विश्वविद्यालय जाने वाले रास्ते पर भी बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। हालंकि अधिकारियों द्वारा मोटर को जल्द ठीक कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago