समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर वार्ड संख्या-6 में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर मारपीट व एसिड अटैक कांड में एक पक्ष के चार लोग वहीं दूसरे पक्ष के दो जख्मी हो गये थे। इस घटना की जांच के लिये एसपी अशोक मिश्रा शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच जख्मी पीड़ित व आपके के लोगों से पूछताछ की व थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय भी मौजूद रहे।
बता दें कि की भगवतपुर निवासी चलित्तर दास एवं मोतीलाल राय के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। शुक्रवार की दोपहर इसी विवाद को लेकर मोतीलाल राय सहित उसके घर के चार सदस्यों ने चलित्तर दास एवं उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में लाठी, डंडा एवं एसिड का भी जमकर प्रयोग हुआ।
इस हमले में चलित्तर दास (70), बालेश्वर दास (60), सुरेश दास (40) एवं बबीता देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात चलित्तर दास एवं उनके पुत्र सुरेश दास को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेज दिया गया। इधर, इस मारपीट में दूसरे पक्ष के मोतीलाल राय (70) एवं उसके पुत्र प्रियदर्शन कुमार (28) के भी घायल होने की सूचना है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…