Samastipur

दलसिंहसराय में मात्र दो धुर जमीन के लिए जमकर मारपीट, इलाज के क्रम में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया NH-28 जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना दलसिंहसराय के पगड़ा गांव की है। मृतक की पहचान अरुण राय के बेटे मणिकांत राय (26) के रूप में हुई है। गुरुवार को मणिकांत के पिता का श्रवण अक्षय राय के परिवार से दो धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को जब मणिकांत वहां पहुंचा, तब श्रवण राय, अक्षय कुमार और विकास राय ने उस पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मणिकांत को पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर समस्तीपुर सदर अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को विवाद की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मात्र दो महीने पहले ही मणिकांत की शादी हुई थी। वह घर का एकमात्र कमाने वाला था। घटना के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया है।

मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पगड़ा चौक के पास NH-28 को जाम कर दिया। इस संबंध में दलसिंहसराय की प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago