Samastipur

नवोदय विद्यालय बिरौली में आयोजित संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना संकुल बना ओवरऑल चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बुधवार की देर शाम संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पटना संभाग की टीम ओवर चैंपियन बनी। इस दौरान अंडर-14 बालिका वर्ग में कटिहार संभाग विजेता एवं पटना उपविजेता रही। जबकि बालक वर्ग में पटना विजेता व कटिहार उपविजेता बनी। अंडर-17 बालिका वर्ग में पटना विजेता व कटिहार उपविजेता एवं बालक वर्ग में पटना विजेता व रांची की टीम उपविजेता बनी। अंडर-19 के बालिका वर्ग में कटिहार की टीम विजेता एवं पटना उपविजेता रही।

बालक वर्ग में रांची की टीम विजेता एवं पटना की टीम उपविजेता बनी। सभी विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर के रूप् में बालिका वर्ग के अंडर-14,17 एवं 19 आयु वर्ग में क्रमश: समस्तीपुर की आस्था कुमारी, वैशाली की दिव्या कुमारी व समस्तीपुर की लवली कुमारी को एवं बालक वर्ग में वैशाली के सौरभ कुमार, प्रिंस कुमार एवं गोड्डा के प्रभाकर को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ.आरके तिवारी ने कहा कि खेल आपसी प्रेम व अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ शारिरिक व बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। जरूरत है खेल को खेल भावना से खेलने की। इस दिशा में नवोदय विद्यालय निरंतर बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है।

मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा के उपाधीक्षक डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.बीबी ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। स्वागत प्राचार्य डॉ. टीएन शर्मा एवं संचालन आदर्श, निधि, सौरभी एवं शिक्षिका अर्चना कुमारी ने किया। खेल प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि चयनित टीम पटना रीजन का प्रतिनिधित्व करेगी। खेल प्रभारी पीके जयसवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियो का प्रशिक्षण इसी विद्यालय में जुलाई में होगा। जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में होगी। धन्यवाद उपप्राचार्य आरएस झा ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago