समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया से करीब छह माह पूर्व लापता हुई एक महिला को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को पुलिस न्यायालय में बयान कराने के लिए लेकर गयी है। खानपुर थाना के खानपुर निवासी गंगाधर झा ने गत वर्ष 26 अक्टूबर को अंगारघाट थाना में एक एफआईआर दर्ज करायी कि उसकी पोती सोनू कुमारी की शादी डढ़िया असाधर गांव निवासी गौतम कुमार से हुई थी। वह अपने घर से गायब हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया है कि काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो मामला दर्ज कराया।
ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस था दर्ज
मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पोती को प्रताड़ित करने व उसे गायब करने के लिए आरोपित बनाया था। दर्ज एफआईआर में महिला के पति के साथ ससुर रामदेव झा, सास गायत्री देवी को भी नामजद किया है। पुलिस स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन आदि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लापता महिला को बरामद कर लिया।
इस बीच पुलिस जांच के क्रम में आसपास के कुछ लोगों से भी गहन पूछताछ होती रही। महिला के बरामदगी के बाद गांव मुहल्ले के लोग भी चैन की सांस ली। बरामद की गई महिला तीन बच्चे की मां बताईं गईं है। ऐसे में किसी भाग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…