Samastipur

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परोरिया गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी 45 वर्षीय किसान धनेश्वर महतो अपने घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उन पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल किसान की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पहले उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि परोरिया गांव में एक किसान पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। घायल किसान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago