समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने मगरदही घाट से वारंटी को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट निवासी नरेश महतो के पुत्र विक्की कुमार को पुलिस ने एनबीडब्लू वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि विक्की कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान तेज कर दी गई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150