Samastipur

समस्तीपुर विधायक ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रोगियों तथा उनके परिजनों से मिले तथा उनका हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद से रोगियों का उचित देखभाल करने तथा सफाई व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, समाजसेवी ई. राजेश कुमार, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, समाजसेवी रवि आनंद, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, जिला राजद महासचिव मो. परवेज आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, प्रखंड राजद उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंभू, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, राजद नेता मनोज पटेल, मनोज कुमार राय, मो. बशीर अहमद, मो. आसिफ इकबाल, नीलू शर्मा, जयलाल राय, संदीप सरकार आदि मौजूद थे।

सिविल सर्जन ने एमसीएच बिल्डिंग का किया निरीक्षण :

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने मौजूद संवेदक को बचे काम को जल्द से जल्द पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एमसीएच बिल्डिंग को शुरू करना है, इसको लेकर वह प्रयासरत है। उन्होंने संवेदक को फटकार लगाते हुए सभी बचे कामों का जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

वहीं जो भी खामी है उसे भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। बता दें की सदर अस्पताल परिसर में सौ बेड का मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण होने से प्रसूता व नवजाता का इलाज एक ही छत के नीचे होगा। साथ ही इसमें अत्याधुनिक सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावे पैथोलॉजीकल जांच की भी व्यवस्था होगी। मौके पर प्रभारी डीएस डॉ. विशाल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago