Bihar

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव; सांसद बहनोई ने किया एलान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण भारती ने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर कहा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता चाहती है कि चिराग को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।

अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा से बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। अगर पार्टी का आदेश हुआ तो वह विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि- पार्टी का निर्णय होगा तो चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के बड़े नेता तय करेंगे कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, लेकिन पार्टी और आम कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें।

चिराग ने कहा था “बिहार की जनता मुझे बुला रही है, मैं केंद्र की राजनीति से संन्यास भी ले सकता हूं”। इसपर अरुण भारती ने समर्थन करते हुए कहा कि चिराग की प्राथमिकता हमेशा बिहार रही है और यह बयान पूरी तरह सही है।

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए अरुण भारती ने कहा, “तेजस्वी की केवल मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। उनके पास न तो कोई ठोस रोडमैप है और न ही बिहार के विकास को लेकर कोई स्पष्ट दृष्टिकोण।” उन्होंने महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक सामंजस्य नहीं बन पाया है।

गठबंधन की मर्यादा का पालन करेंगे- अरुण भारती

नीतीश कुमार पर विपक्षी नेताओं के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण भारती ने कहा, “2020 जैसी स्थिति दोहराने का कोई इरादा नहीं है। हम गठबंधन की मर्यादा और सीमाओं का पूरा पालन करेंगे।”

कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस केवल बैसाखी के सहारे चुनाव लड़ रही है। जब तक विचारधारा का मेल नहीं होगा, तब तक स्थायित्व नहीं आ सकता।”

अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार का एकमात्र उद्देश्य सत्ता में आना और जंगलराज पार्ट 2 की वापसी करना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास चाहती है, न कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित नेतृत्व।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

14 घंटे ago