समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे में मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों द्वारा माइक्रो फाइनेंस कर्मी नागेन्द्र कुमार से 94 हजार 963 रुपए लूट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने लूट की रकम में से 76 हजार हजार रुपये, लूटा हुआ टैब, बायोमैट्रिक मशीन, एक काला रंग का बैग, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्डों संख्या-31 निवासी हरिलाल पासवान के पुत्र प्रेमचंद कुमार उर्फ राघव (25), अशोक पासवान के पुत्र गोलू कुमार (23) व कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे के मोहन राय के पुत्र राहुल कुमार (21) के रूप में की गई है।
इस संबंध में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सारण जिला के गरखा थाना क्षेत्र महमदा निवासी रामधार राय के पुत्र नागेंद्र कुमार मंगलवार की शाम माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन कर अपने आदर्श नगर स्थित कार्यालय पैसा जमा करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी बाइक से आए और हथियार का भय दिखाकर बैग में रखे 94 हजार 963 रूपया, टैब व बायोमेट्रिक मशीन लूट लिया।
इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों के द्वारा फायरिंग में की गई। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के द्वारा एक खोखा भी बरामद किया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। एसपी अशोक मिश्रा के द्वारा एएसपी सह सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना वाले रात में ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी प्रेमचंद कुमार को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूटी गई नगद राशि व अन्य सामान भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार प्रेमचंद कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया व बताया गया की घटना में प्रयुक्त हथियार को उसने भाड़ा पर लिया था। भाड़ा पर हथियार लेकर आने एवं राहुल कुमार को लाइनर का काम करने तथा गोलू कुमार के साथ घटना को अंजाम देने की बात उसने बतायी। जिसके आधार पर गोलू कुमार को लूटी गई नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त बाइक तथा राहुल कुमार को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लूटने के बाद अपराधी का भागते वीडियो हुआ था वायरल :
पीड़ित कर्मी नागेंद्र कुमार को लूटकर जब दोनों बाइक सवार बदमाश भाग रहे थे तो पीड़ित ने पीछे से बदमाशों का वीडियो बना लिया। वहां पहुंचे पुलिस को पीड़ित कर्मी ने वीडियो उपलब्ध कराया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर लूटकर भाग रहे अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।इसमें एक बाइक पर सवार दो बदमाश भागते दिख रहे थे। वहीं बाइक का नंबर प्लेट भी स्टीकर लगा बदमाशों ने छीपा रखा था।
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…