समस्तीपुर : श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 7 अप्रैल सोमवार से शुरू होगा। 9 अप्रैल को इसका समापन होगा। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सभी सदस्यों की निर्मल केडिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदस्यों के बीच जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया। मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सवामनी व 56 भोग लगवाने की व्यवस्था के लिए जयप्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल,भरत पालीवाल, माधव संथालिया, श्याम निशान वितरण के लिए विकास शर्मा, दिनेश केडिया, सुमित खंडेलवाल, भैरव बाबा प्रसाद वितरण के लिए पंकज सिंघी और शोभायात्रा के संचालन की मनीष अग्रवाल, मनोज काबरा, महेंद्र केडिया को जिम्मेदारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल सोमवार को अखंड ज्योति पाठ से वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा। मौके पर पाठ वाचिका सुश्री कनिका खन्ना की टीम नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी। 71 महिला श्रदालु पाठ करेंगी। अगले दिन 8 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी।
उन्होंने बताया कि शाम में श्याम भजनामृत वर्षा होगी। जो 9 अप्रैल को शाम 4 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि कलाकार कन्हैया झा, श्याम अग्रवाल, यदुवंशी ब्रदर्स, राहुल सोनी और सुश्री मिताली अरोड़ा की टीम मौके पर भजन प्रस्तुत करेगी। बैठक में सचिव निर्मल केडिया, मनीष अग्रवाल, महेंद्र केडिया, मनोज कावरा भरत पालीवाल, विनोद अग्रवाल, दीपू जालान, आनंद संथालिया, सत्याप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…