Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन से चार बाल मजदूर मुक्त, दो ट्रैफिकर गिरफ्तार, अहमदाबाद में होटल में काम के लिए ले जाये जा रहे थे बच्चे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस के सहयोग से चार बाल मजदूरी करने वाले जा रहे बच्चों को मुक्त कराया गया। इसके अलावा दो ट्रैफिकर को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रैफिकर की पहचान जिले के राम कैलाश साह व रामप्रवेश सदा के रूप में की गई है।

बताते चलें कि सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिवपूजन कुमार, प्रयास संस्था के सोनेलाल ठाकुर व जीआरपी एवं आरपीएफ के रोहित कुमार साथ स्टाफ के समस्तीपुर स्टेशन पर रेड एंड रेस्क्यू का कार्यक्रम चलाया गया। स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई।

इसी क्रम में समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चार बच्चे व दो व्यक्ति जिनका उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है संदिग्ध हालत में दिखाई दिये। पूछताछ और छानबीन उपरांत यह पाया गया कि उन चारों लड़कों को बाल मजदूरी के लिए जा रहे थे। दो व्यक्ति द्वारा अहमदाबाद के किसी होटल में काम करने के लिए ले जाने के लिए समस्तीपुर लाया गया था। सत्यापन उपरांत सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार द्वारा दोनों ट्रैफिकर को गिरफ्तार किया गया।

लिखित आवेदन पर साथ दोनों गिरफ्तार व्यक्ति, चार बाल मजदूर को जीआरपी थाना को दिया गया जिसमें सुमित कुमार एएसआई आरपीएफ के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर जीआरपी समस्तीपुर में केस संख्या दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं बीबीए के कोऑर्डिनेटर शिव पूजन कुमार ने बताया कि आरपीएफ व बीबीए के बीच एमओयू हुआ है। जिसमें इस तरह का एक दूसरे से सहयोग करते हुए अभियान चलाया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago