समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड के शासन स्थित सती स्थान परिसर में शुक्रवार को वार्षिक उज्जैनी पूजा श्रद्धा व विश्वास के साथ किया गया। इस दौरान माता के पिंडी पर मिट्टी का लेप चढ़ाने के बाद श्रृंगार करने के उपरांत विधिवत पूजा की गई। मंदिर परिसर में पंडित लक्ष्मी कांत ठाकुर,सुनील झा,मुरली ठाकुर,चंद्रावली झा,राम पदार्थ झा, मंटुन कुमार झा,गंगाधर झा, संतोष झा, पप्पू झा आदि के द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर महादेव की पूजा की गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बताया जाता है कि गांव के हर घरों से प्रसाद के लिए चावल, दाल, सब्जी लाकर मंदिर परिसर में इकट्ठा किया गया था। वहीं मंदिर परिसर में ही भोजन तैयार की गई थी और ब्राह्मणों को खिलाने के बाद प्रसाद के रूप में उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया।
यहां बता दें कि शासन गांव का सती स्थान मन्नते पुरी होने के लिए प्रसिद्ध देवी स्थल है। जहाँ समस्तीपुर जिले के अलावे बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर आदि जिले के श्रद्धालु पहुंचते है। लोगों के मन में ऐसी आस्था बनी हुई है कि यहाँ मनोकामना के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालु कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं। मौके पर रविन्द्र महाराज पुजारी, परमानंद रॉय, अतुल शांडिल्य, रविन्द्र राय, हरे कृष्णा राय, रामावतार राय, सुख सागर राय, विजय कुमार सिंह, अजय राय, सुनील राय, वीरेंद्र राय, लक्की दास, प्रदीप झा, घनानंद राय आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…