Samastipur

देर रात दलसिंहसराय में बदमाशों ने महिला समेत तीन को गोली मार किया जख्मी, कुख्यात गोलू पासवान पर लगा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय  :- दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र स्थित मनोहर टोला में मंगलवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर एक महिला समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया। गोली लगने से जख्मी बेलबन्ना मोहल्ले के पप्पू पासवान के भांजा सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24 वर्ष) को निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गम्भीर अवस्था मे रेफर कर दिया। सम्राट को सिर में एक गोली लगी है।

वहीं बेलबन्ना मोहल्ले के ही बाल किशन (12 वर्ष) को सीने में एक गोली लगी है। अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि गोली लगने से सुशीला देवी (मनोज की मां) भी जख्मी है जिसकी चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में जारी है। अस्पताल परिसर में मोहल्ले के लोग जमा थे। लोगों का कहना था कि बेलबन्ना के ही कुख्यात गोलू पासवान ने सभी को गोली मारी है। लोगों को जुटते देख वह पैदल ही भाग गया। सूचना पर अस्पताल में थाने की पुलिस भी पहुंची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

सीने में तेज दर्द के बाद कोर्ट से भागने वाले कैदी की बिगड़ी तबीयत, DMCH रेफर; महिला पुलिस जवान पर हो सकती है कारवाई 

समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, निलंबन अवधि में BRC सिंघिया निर्धारित किया गया मुख्यालय

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…

9 घंटे ago

DRM ऑफिस चौक से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ कई संदिग्ध हिरासत में, ट्रेन से खेप लेकर पहुंचे थे समस्तीपुर 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की…

9 घंटे ago

हथौड़ी थाना परिसर में हुई अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग, SDPO ने अपराध व शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध…

9 घंटे ago

गैं’गरेप के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में था आक्रोश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम 9वीं कक्षा…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में विशेष सोलर शिविर, 500 आवेदन का लक्ष्य; डीएम बोले- हर पात्र परिवार तक पहुंचे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक…

11 घंटे ago