समस्तीपुर : शहर में लगातार बाइक चोरी की घटना को लेकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख निवासी शिवजी पोद्दार के पुत्र विकाश कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुट गयी है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…