Samastipur

साइबर ठगी मामले में समस्तीपुर से तीन युवकों को पकड़कर हरियाणा ले गई करनाल STF, करोड़ों रुपए हेराफेरी का मामला 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव से तीन युवकों को करनाल एसटीएफ की टीम ने चकमेहसी पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया है की तीनों युवक पर करोड़ों रुपए का हेराफेरी साइबर के माध्यम से करने का आरोप है। वही करोड़ों का धन अर्जित करने की शंका है।

जिसको लेकर इनपुट के आधार पर करनाल एसटीएफ की टीम ने चकमेहसी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की शाम सैदपुर में छापेमारी की। जहां से तीन युवकों को हिरासत में लेकर चकमेहसी थाने में पूछताछ करने के बाद शनिवार को समस्तीपुर कोर्ट में पेशी करने के बाद हरियाणा लेकर चली गई। सूत्रों की माने तो तीनों के पास से लैपटॉप सहित कई गोपनीय कागजात भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवकों में सैदपुर का आदर्श सहनी, छोटू कुमार और पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा का अमन शामिल है। वही इन युवकों के ग्रुप में शामिल एक अन्य युवक के कुछ कागजात लेकर फरार होने की भी चर्चा है। जिसकी पहचान पुलिस द्वारा होने की भी चर्चा है। मामले को लेकर करनाल एसटीएफ ने कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। मौके पर करनाल एसटीएफ को सहयोग के लिए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन आदि मौजूद थे। वही मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago