Samastipur

समस्तीपुर में शादी समारोह में शामिल होने दरभंगा से आए किशोर की डूबने से हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर डुब गया। डुबे युवक की पहचान दरभंगा के बिरौल थाना के बलिया वार्ड संख्या-3 निवासी झुलन आचार्य के पुत्र आयुष आचार्य के रूप में हुई है। सूचना पर उजियारपुर सीओ आकाश कुमार अंगारघाट थाना के एएसआई रितेश कुमार सदल बल पहुंचकर एसडीआरएफ के टीम की मदद से डूबे किशोर का शव नदी में तलाशना शुरू कर दिया।

बताया गया कि आयुष डिहुली गांव में अपने एक रिश्तेदार संजय कुमार मिश्र उर्फ लोहा सिंह के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान रविवार को नदी स्नान करने घर के अन्य सदस्यों के साथ गया था। इसी बीच अचानक गहरे पानी मे जाने से डूब गया।

हालांकि तत्काल लोग स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में ढूूंढने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों की माने तो शुक्रवार की रात आयुष अपने मामा की शादी में डिहुली आया था। सोमवार को चौथारी उपरांत लड़की की बिदाई होनी थी। इसी बीच नियति को कुछ और मंजूर था। लड़की की डोली निकलने की जगह भांजा का डूबने कर लापता होने की बात सामने आ गई। वही इस घटना के बाद लोहा सिंह के घर चीख व चीत्कार से खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

6 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

8 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

12 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

13 घंटे ago