Samastipur

समस्तीपुर में अग्निशमन सप्ताह के अंतिम दिन मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : अग्निशमन सप्ताह के समापन अवसर पर शहर के विभिन्न गैस गोदाम व एजेंसी पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। यह मॉक ड्रिल आम जनता को जागरूक करने और आपदा प्रबंधन के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आग बुझाने की तकनीकों, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, गैस सिलेंडर में आग लगने पर की जाने वाली कार्रवाई तथा ऊंची इमारतों से सुरक्षित निकासी की विधियों का प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन दल के अधिकारियों ने उपस्थित एलपीजी गैस डीलर वितरक सहित अन्य लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांति और सूझ-बूझ से काम लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी एहतेशाम अली ने कहा कि अग्निशमन सप्ताह का उद्देश्य जनता को आग की घटनाओं से बचने व सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस तरह की मॉक ड्रिल से लोगों को वास्तविक स्थितियों में भी सही निर्णय लेने की प्रेरणा मिलती है। मौके पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, अमरेश कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

7 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

10 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

13 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

15 घंटे ago