Samastipur

समस्तीपुर जिले के 88 हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन स्थगित, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम के द्वारा समस्तीपुर जिले के 88 राजकीयकृत सहित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी एवं एचएम का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिला सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी, उउवि लगुनिया रघुकण्ठ, उउवि खोड़ी, उउवि चकनूर, उवि बिशनपुर, जेपीएनएस उवि नरहन, उवि बिरसिंहपुर, न्यू इंडिया शुगर मिल उवि हसनपुर रोड सहित जिला के सात दर्जन से अधिक प्रभारी/एचएम ने डीपीओ के एचएम रिक्ति से संबंधित प्रतिवेदन जमा नहीं किया है।

एचएम रिक्ति से संबंधित प्रतिवेदन पर खेद व्यक्त करते हुए डीपीओ स्थापना ने विभागीय दिशा-निर्देश के बाद भी रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले प्रभारी और एचएम का 05 अप्रैल का एक दिन के वेतन कटौती का आदेश देते हुए कारण पृच्छा के साथ रिपोर्ट की मांग की है। बताते चलें कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एचएम रिक्ति प्रतिवेदन को लेकर जिला शिक्षा विभाग को 8 अप्रैल को पटना बुलाया गया हैै।

शिक्षा विभाग ने उत्क्रमित और राजकीयकृत उच्च विद्यालय रिपोर्ट की मांग की है। जानकारों की माने तो डीपीओ स्थापना को यह रिपोर्ट बीइओ से मांग करने से ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध हो जाता। जिला में चार सौ से ऊपर राजकीयकृत सहित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय है। कम समय मे प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए बीइओ से ही मांगा जाना उचित था।

ज्ञात हो कि 08 अप्रैल को समस्तीपुर सहित दरभंगा प्रमण्डल के सभी जिला अपनी-अपनी रिपोर्ट के साथ निदेशालय जायेंगे। उपलब्ध रिक्ति के आलोक में बीपीएससी से उत्तीर्ण एचएम का पदस्थापन राजकीयकृत सहित नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाना है। शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध रिक्ति के आधार पर जिला आवंटन करते हुए प्रखंड के विकल्प मांगे जाने की बात की जा रही है। अब देखना है कि 88 विद्यालयों के प्रभारी व एचएम पर डीपीओ स्थापना क्या कार्रवाई करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago