समस्तीपुर : शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव समारोह की शुरुआत हुई। इसके साथ ही महिला व पुरुष श्रद्धालु आराधना में लीन हो गए। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम समाप्त हुआ। इश दौरान पाठ वाचिका सुश्री कनिका खन्ना ने पाठ कराया। पाठ पर 71 श्रद्धालु महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने एक रंग का ही परिधान धारण कर रखा है। पाठ के बीच-बीच में कलाकारों की टीम ने खाटू श्याम की भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि मंदिर में उपस्थित सभी महिला और पुरुष सुध बुध खोकर खाटू श्याम की भक्ति में झूमने लगे। पाठ के लिए बैठी महिलाओं के लिए समिति की ओर से फलाहार की विशेष व्यवस्था की गयी थी।
मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि पाठ और फलाहार की व्यवस्था में राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, भरत पालीवाल, अनिकेत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, माधव संथालिया, कौशल अग्रवाल, रूपेश सोनी, महेंद्र केडिया, मनोज काबरा ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मंगलवार के सुबह साढ़े 7 बजे श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर का भ्रमण करेगी।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…